Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : फांसी के फंदे पर लटककर दो विवाहित महिलाओं ने दी जान

जौनपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला तारापुर तकिया में नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटकी हुई लाश से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। इसी मोहल्ला के निवासी मोहम्मद सुफियान की 26 वर्षीया पत्नी कि मंगलवार दिन रात घर के अंदर टीन सेट में लगे पाइप में उसकी लाश फांसी के फंदे पर लटक रही थी। जैसे ही यह खबर मोहल्ला वासियों को लगी बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्राधिकार नगर गोल्डी गुप्ता शहर कोतवाल विश्वनाथ प्रताप सिंह चौकी प्रभारी सराय पोखता सुनील कुमार यादव सहयोगी जवानों के साथ मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस मे लाश को अपने कब्जे में ले लिया है। दूसरी तरफ पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। हिना की शादी लगभग 6 माह पूर्व हुई थी। समाचार लिखे जाने तक मायके के लोग अभी नहीं पहुंच पाए हैं।

इसी तरह सुजानगंज क्षेत्र के ग्राम सभा अचकारी में एक दुखद घटना सामने आई है। जहां पूनम दुबे ने फांसी लगाकर अपनी इस लीला समाप्त कर ली। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत अचकारी निवासी पूनम दुबे 32 वर्ष पत्नी जितेंद्र दुबे ने देर रात को फांसी लगा ली। और वह अपने सास के साथ घर पर रहती थीं। रात को खाना खाने के बाद सभी सोने चले गए। मृतिका अपने कमरे में सोने के लिए चली गई। जबकि सास जडा़वती देवी मृतका के 10 वर्षीय बेटे के साथ सोने चली गई। सुबह काफी देर  तक जब पूनम का दरवाजा बंद रहा तो सास घबड़ाने लगी और ग्राम सभा सहित अन्य लोग भी पहुंच कर देखा तो पूनम का शव पंखे के सहारे लटक रहा था, घटना की जानकारी पुलिस को दिए गई। मौके पर पुलिस  पहुंचकर ग्रामीणों के साथ दरवाजा खुलवाया। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। 

अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।, लेकिन पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पूनम दुबे का एक आशुतोष 10 वर्षीय बेटा है, जो अपने दादी के साथ रहता है। पति जितेंद्र उर्फ अंतिम रोजी-रोटी के चक्कर में बाहर रहते हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।  थानाध्यक्ष फूलचंद्र पांडेय ने बताया कि अभी तक किसी प्रकार की परिजनों द्वारा तहरीर नहीं दी गई है। शव को अंत्यपरीक्षण के लिए भेजा गया है।  इस घटना से गांव में मातम छा गया है।

Tags

Top Post Ad

Advertisement Image
Advertisement Image

Below Post Ad

Advertisement Image

Advertisement Image

Advertisement Image

Advertisement Image

Advertisement Image

Advertisement Image

जेड हुसैन (बाबू)

जेड हुसैन (बाबू)



मैनेजिंग डायरेक्टर

इंडियन आई विटनेस (+91 9670135830)