Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS सत्ताईस प्रतिशत आरक्षण का संवैधानिक रूप से नहीं मिला पा रहा है लाभ : डॉ.अरविंद राजभर

👉सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी द्वारा आयोजित जनसभा सम्पन्न 

जौनपुर। चंदवक क्षेत्र के ग्राम मारिकपुर मझली में बुधवार को दोपहर आयोजित सुहेलदेव भारतीय जनता पार्टी की विशाल जनसभा अम्बेडकर बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरधन के प्रांगण  में आयोजित किया गया। 

आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉ. अरविंद राजभर ने कहा कि गरीबों, शोषितों व वंचितों को उनका वास्तविक अधिकार जब तक नहीं मिल जाता। पार्टी उनके हक की लड़ाई के लिए संघर्ष जारी रखेंगी। पिछड़े वर्ग के लिए सत्ताईस प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था संवैधानिक रूप से की तो गई है लेकिन उसका लाभ अति पिछड़ी जातियों को नहीं मिल पा रहा है। शिक्षा व सरकारी नौकरियों में आज भी अति पिछड़ी जातियां काफी पीछे है। डॉ. राजभर ने कहा कि अधिकार पाने के लिए एकजुट होकर संघर्ष करना पड़ता है।

 कार्यकर्ताओं के संघर्ष का ही परिणाम है कि राजभर जाति को हर जगह महत्व मिल रहा है। पहले राजभर को लोग जानने पहचानने से इनकार करते थे। महाराजा सुहेलदेव को भी विरोधी राजभर मानने से इनकार कर रहे लेकिन आज कार्यकर्ताओं के बल पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के संघर्ष के परिणाम स्वरूप महाराजा सुहेलदेव के नाम पर ट्रेनों का संचालन, विश्वविद्यालय व मेडिकल कॉलेज की स्थापना व उनकी ऊंची प्रतिमा की स्थापित हुई। डॉ. राजभर ने समाज के लोगों का आह्वान किया कि बच्चों को अवश्य पढ़ाए। शिक्षा से सब कुछ हासिल किया जा सकता है। अपने उद्बोधन में श्री राजभर ने केवट, कहार, निषाद, मल्लाह, राजभर, चौहान जातियों को एक जुट होकर शिक्षा ग्रहण करने के साथ ही अपनी राजनितिक हिस्सेदारी के लिये सचेत रहने की अपील किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव जेपी सिंह, प्रदेश प्रमुख महासचिव शनि वर्मा, राष्ट्रीय प्रवक्ता अरुण राजभर, चंदन राजभर, जितेन्द्र राजभर,सोनल कहार, रितेश राम, भगवान दास राजभर, अजय राजभर,  दिनेश राजभर, मनोज दूबे,विनय राजभर, रोहित राजभर समेत पार्टी के तमाम महिला-पुरुष  कार्यकर्ता जनसभा में उपस्थित रहे। 

जनसभा की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष जितेंद्र राजभर ने और संचालन जिलाध्यक्ष चंदन राजभर  किया।



Tags

Top Post Ad

Advertisement Image
Advertisement Image

Below Post Ad

Advertisement Image

Advertisement Image

Advertisement Image

Advertisement Image

जेड हुसैन (बाबू)

जेड हुसैन (बाबू)



मैनेजिंग डायरेक्टर

इंडियन आई विटनेस (+91 9670135830)