Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : दुष्कर्मी को आजीवन कारावास, शादी का झांसा देकर नाबालिग का किया था अपहरण

जौनपुर। अपर सत्र न्यायाधीश रूपाली सक्सेना की अदालत ने लाइनबाजार थाना क्षेत्र निवासी 17 वर्षीय अनुसूचित जाति की पीड़िता का शादी का झांसा देकर अपहरण व दुष्कर्म करने के दोषी कुतुबुद्दीन निवासी ककोहिया,सिकरारा को कोर्ट ने आजीवन कारावास एवं 25,000 रुपए जुर्माना की सजा सुनाया। जुर्माना की संपूर्ण धनराशि पीड़िता को देने का आदेश हुआ। बता दे कि घटना की प्राथमिकी पीड़िता के भाई ने लाइन बाजार थाने में को दर्ज कराया था। वादी के अनुसार आरोपी कुतुबुद्दीन वादी की 17 वर्षीय बहन से फोन पर बात करके हमेशा बहलाता फुसलता था। 17 सितंबर 2022 को शादी का झांसा देकर उसका अपहरण कर पूना ले गया और उसके साथ दुराचार किया। दो अज्ञात लोगों ने भी उसके साथ दुराचार किया था। आरोपी ने उसे मारा पीटा और गालियां भी दिया। पीड़िता ने किसी प्रकार अपने घर वालों को फोन किया तब पुलिस वहां पहुंची। पीड़िता का पुलिस ने मेडिकल जांच व मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विवेचना करके कोर्ट में केस डायरी  दाखिल की। कोर्ट ने दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद पत्रावली में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर दोषी को आजीवन कारावास की सजा सुनाया ।

Tags

Top Post Ad

Advertisement Image
Advertisement Image

Below Post Ad

Advertisement Image

Advertisement Image

Advertisement Image

Advertisement Image

जेड हुसैन (बाबू)

जेड हुसैन (बाबू)



मैनेजिंग डायरेक्टर

इंडियन आई विटनेस (+91 9670135830)