मल्हनी, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के पूर्वाचल विश्वविद्यालय के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से 51 वर्षीय ग्राम प्रधान की देर रात करीब 11 बजे दर्दनाक मौत हो गई सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी अमरेन्द्र कुमार पांडेय ने बताया कि सोमवार रात करेगी 11 बजे सूचना मिली कि लुंबिनी दुद्धी मार्ग पर स्थित पूर्वांचल विश्वविद्यालय के समीप एक मोटरसाइकिल चालक सड़क पर मृत अवस्था में पड़ा हुआ है पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो व्यक्ति किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से मृत हो गया था पुलिस में शव को कब्जे में ले लिया और मामले की जांच पड़ताल शुरू की तो व्यक्ति की पहचान करंजाकला के खम्हौरा ग्राम प्रधान रामजनम यादव (51) के रूप में है पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

