![]() |
| विशाल रंजन |
👉आशिकी का जुनून : दीवानी और पुलिस लाइन को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला विशाल रंजन गिरफ्तार
जौनपुर। अभी तक आपने लैला मजनू, हीर राँझा की प्रेम कहानी सुनी या पढ़ी होगी। कोई इश्क में पागल हुआ तो किसी ने ताज महल बनवा दिया। आशिकी की न जाने कितनी दास्तां किताबों और इतिहास के पन्नों में दर्ज है लेकिन आज हम आपको एक ऐसे आशिक के बारे में बताएंगे जिसने प्रतिशोध के लिए दीवानी न्यायालय और पुलिस लाइन को ही बम से उड़ा देने की साजिश रचकर खुफिया विभाग, पुलिस विभाग और एटीएस के माथे पर बल ला दिया था। जिला आजमगढ़ के थाना निजामाबाद के बक्सपुर निवासी विशाल रंजन को जब एटीएस ने गिरफ्तार किया तो उसने बताया कि वह जिस लड़की से प्रेम करता थी उसकी शादी जौनपुर तय हो गई थी।
विशाल नहीं चाहता थी कि उस लड़की की शादी कही हो इसलिए उसने जिस लड़के से उसकी प्रेमिका की शादी तय हुई थी उसके नाम से फर्जी आईडी बनाकर अश्लील पोस्ट किया। जिसके बाद मामला बढ़ा और दोनों तरफ से पंचायत हुई जिसमें विशाल रंजन को माफी मांगनी पड़ी। बदले की आग में जल रहे विशाल ने विपक्ष से शामिल अन्य लड़कों के नाम मोबाइल नंबर निकाल लिया और अपने प्रेमिका के मंगेतर के नाम से ई मेल आईडी( नंबरों का प्रयोग कर) बनाकर जौनपुर दीवानी न्यायालय और पुलिस लाइन को बम से उड़ाने की धमकी दिया ताकि प्रेमिका का मंगेतर और अन्य युवक गिरफ्तार हो जाए ताकि इसका बदला पूरा हो सके। एटीएस की टीम ने विशाल रंजन पुत्र हीरालाल को आजमगढ़ के थाना सिधारी क्षेत्र अंतर्गत हड़हा बाबा नरौली से एक किराए के कमरे से रविवार को गिरफ्तार किया है।
बताते चले कि धमकी भरा ई मेल मिलने के बाद खुफिया एजेंसियां, पुलिस और एटीएस लगातार आरोपी की तलाश में जाल बिछाकर तलाश कर रही थी और अंत में सफलता मिल ही गई।


