![]() |
| मृतका (फाइल फोटो) |
जौनपुर। जंघई क्षेत्र के चौकी कला गाँव की एक किशोरी हिन्दी का प्रश्नपत्र ठीक नही होने पर ट्रेन के सामने कूद कर जान दे दी मौके पर पहुंची जीआरपी जंघई पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जंघई के चौकी कला गाँव निवासी सुरेश जैसवार की बेटी गरिमा जैसवार 15 वर्ष आरडी मेमोरियल मार्डन कान्वेंट इण्टरमीडिएट कालेज जंघई प्रयागराज की हाईस्कूल छात्रा थी उसका सेन्टर श्रीदेवी प्रसाद इण्टर कालेज पिलखिनी जंघई प्रयागराज गया था। शुक्रवार की सुबह गरिमा 7 बजे घर से साइकिल से सोशल साइंस का परिक्षा देने के लिए निकली वह जंघई फाटक से पूरब तरफ साइकिल खड़ी करके जौनपुर से प्रयागराज जा रही एजे पैसेंजर ट्रेन के सामने कूद कर आत्म हत्या कर ली । सूचना मिलने पर मीरगंज जंघई व सरायममरेज जंघई की पुलिस तथा आरपीएफ व जीआरपी जंघई मौके पर पहुंच गये शव जीआरपी क्षेत्र में होने के कारण जीआरपी ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
छात्रा की मौत की सूचना मिलने पर मौके पर परिजन भी पहुंच गये परिजनों में कोहराम मच गया चचेरे चाचा राजेश ने बताया की हिन्दी का पेपर ठीक नही गया और तीन प्रश्नपत्र छूट गये थे जिसको लेकर गरिमा तनाव में थी ।
जीआरपी जंघई प्रभारी अरुण कुमार मिश्रा का कहना है की मृतक के परिजनों ने बताया कि हिंदी का पेपर ठीक नहीं गया इस लिए मृतक गरिमा तनाव में थी शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


