Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS आरोप : बदमाशों ने युवक को मारी गोली, पुलिस मान रही संदिग्ध

जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र अंतर्गत खानपुर गांव निवासी दीपक सोनकर को बदमाशों द्वारा गोली मार दी गई।  आनन फानन में उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार आरोप है कि उक्त गांव निवासी दीपक सोनकर को जगदीशपुर गांव निवासी आनंद सिंह वीरू विश्वकर्मा शिवांश सिंह ने मामूली विवाद में गोली मार दिया। पीड़ित के परिजनों ने आरोप लगाते हुए बताया कि हमारे घर वैवाहिक कार्यक्रम की तैयारी चल रही थी कि इतने में उक्त लोग आए और कई राउंड गोली चला दी जिसमें से एक गोली दीपक सोनकर के पैर में जा लगी। सूचना मिलने पर पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं पुलिस पूरे मामले को संदिग्ध मान रही है और तफ्तीश में जुट गई है।

Tags

Top Post Ad

Advertisement Image
Advertisement Image

Below Post Ad

Advertisement Image

Advertisement Image

Advertisement Image

Advertisement Image

जेड हुसैन (बाबू)

जेड हुसैन (बाबू)



मैनेजिंग डायरेक्टर

इंडियन आई विटनेस (+91 9670135830)