![]() |
| साक्षी सिंह |
मछलीशहर(जौनपुर)। भाजपा नेता बड़ेरी बाजार निवासी सुरेंद्र सिंह की पुत्री साक्षी सिंह का चयन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान के वैज्ञानिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण विभाग में हुआ है। अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र अहमदाबाद से मेल द्वारा सूचना मिलने के बाद परिवार और पूरे गांव में खुशी का माहौल बना है।
गांव में रहकर साक्षी सिंह ने अपनी मेहनत से इतिहास रच दिया है।उनकी शिक्षा दीक्षा गांव के बाद जौनपुर में यू पी कालोनी में रहने वाले मामा के पास हुई । वर्तमान में तिलकधारी महाविद्यालय से एम एस सी प्रथम वर्ष में अध्ययन कर रही है। वृहस्पतिवार को उन्हें अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र अहमदाबाद से मेल द्वारा इसरो में प्रशिक्षण के लिए चयन होने की जानकारी मिली। साक्षी वर्तमान समय में अपने घर बड़ेरी में माता पिता के पास आई हुई है।उनके पिता सुरेन्द्र सिंह का कहना है कि बेटी की यह उपलब्धि केवल परिवार के लिए गर्व का विषय नहीं है, बल्कि पूरे जनपद की बेटियों के लिए प्रेरणा है। साक्षी की कड़ी मेहनत और परिवार के मार्गदर्शन ने ही साक्षी को इस मुकाम पर पहुँचाया।

