![]() |
| प्राचार्य डॉक्टर अब्दुल कादिर खान |
👉शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट पहचान है डॉक्टर अब्दुल कादिर का
जौनपुर। बदलते लम्हे उन्हीं को सलाम करते हैं जो एक हयात में सदियों का काम करते हैं। उर्दू के शेर को डॉक्टर अब्दुल कादिर अपने व्यक्तित्व से चरितार्थ कर रहे है। शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन के लिए जनपद इन्हें सदैव याद करता रहेगा। शिक्षा विद मौलाना अबुल कलाम आजाद, मोहम्मद अली जौहर, डॉक्टर जाकिर हुसैन, सर सैयद अहमद, पंडित मदन मोहन मालवीय, एल्फ्रेड लायर, अल्लामा सिबली नोमानी, ठाकुर तिलकधारी सिंह जैसी विभूतियों ने सोचा था कि शिक्षा के बिना देश की उन्नति संभव नहीं है।
जनपद में शिक्षा की जहां तक बात है तिलकधारी महाविद्यालय, राज कॉलेज, राजा हरपाल सिंह महाविद्यालय, गणेश राय महाविद्यालय जैसे शिक्षण संस्थानों की चर्चा होती है। इधर दो दशकों में मोहम्मद हसन महाविद्यालय का नाम तेजी से उभरा है। डॉ अब्दुल कादिर खान के नेतृत्व में इस शिक्षण संस्थान ने अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। यहां से छात्र-छात्राओं को उच्च गुणवत्ता युक्त शिक्षा मिल रही है। खेलकूद के क्षेत्र में भी यहां के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इतना ही नहीं डॉक्टर कबीर के निर्देशन में आईटीआई कॉलेज महिला कॉलेज, डालिम्स स्कूल जैसे आधा दर्जन संस्थान यहां के युवाओं के भविष्य को संवारने में लगे हैं। आज केवल जौनपुर ही नहीं बल्कि समूचा पूर्वांचल ऐसे व्यक्तित्व पर गर्व करता है।


