Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : अज्ञात कार की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौत

चंदवक, जौनपुर। आजमगढ़ वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार साढ़े 10 बजे कनौरा गांव में अज्ञात कार की टक्कर से साइकिल सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई पूरी की। कनौरा गांव निवासी सहेंद्र राम का 29 वर्षीय पुत्र मनोज कुमार साइकिल से कंजहित बाजार स्थित अपनी सिलाई की दुकान पर जा रहा था। गांव में ही पोखरे के पास आजमगढ़ की तरफ से आ रही कार ने जोरदार टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो वहीं गिर पड़ा। सूचना पर पहुंची 112 पुलिस उसे सीएचसी डोभी ले गई जहां डाक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई पूरी की। मृतक चार भाइयों प्रहलाद, मनीष ,मुकेश में दूसरे नंबर पर था। 14 माह का एक पुत्र शिवांश है। पिता सहेंद्र राजगीर का काम करते हैं। घटना के बाद पत्नी सोनी, मां गिरजा देवी व अन्य परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

कुएं में गिरने से वृद्ध की मौत

जौनपुर। सुरेरी थाना क्षेत्र के धनेशवरा गांव में कुएं में गिर जाने से वृद्ध की मौत हो गई। घटना रविवार शाम लगभग 6:00 की है। गांव के लाल बहादुर पाल उम्र लगभग 60 वर्ष गांव में ही स्थित कुएं की जगत पर बैठा हुए थे कि अचानक चक्कर आ जाने के कारण कुएं में गिर पड़े। उनके साथ बैठे अन्य लोग शोर मचाने लगे। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां पहुंच गए। घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची थी यह फायर ब्रिगेड के दस्ते को भी बुला लिया। फायर ब्रिगेड और पुलिस के सहयोग से बाहर निकल गया लेकिन उनकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Tags

Top Post Ad

Advertisement Image
Advertisement Image

Below Post Ad

Advertisement Image

Advertisement Image

Advertisement Image

Advertisement Image

जेड हुसैन (बाबू)

जेड हुसैन (बाबू)



मैनेजिंग डायरेक्टर

इंडियन आई विटनेस (+91 9670135830)