जौनपुर। बीते दिनों मल्हनी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम फूलपुर निवासी श्री ललई यादव जी की दबंगों द्वारा पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी। आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा गठित प्रतिनिधि मंडल ज़िलाध्यक्ष राकेश मौर्य के नेतृत्व में शामिल सदस्यों विधायक मल्हनी लकी यादव, पूर्व विधायक मोहम्मद अरशद खान, सदर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष वीरेंद्र यादव मल्हनी विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष निज़ामुद्दीन अंसारी अध्यक्ष, युवा नेता धीरज बिंद के साथ शोकाकुल परिवारीजनों के बीच पहुंचकर उन्हें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा 02 लाख रुपए की आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया गया।
पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करते हुए ज़िलाध्यक्ष राकेश मौर्य, विधायक मल्हनी लकी यादव एवं पूर्व विधायक मोहम्मद अरशद खान ने संयुक्त रूप से कहा कि हर पीड़ित के साथ समाजवादी पार्टी तन-मन-धन से साथ खड़ी है और उन्हें न्याय दिलाने का प्रयास कर रही है।
उक्त अवसर पर पार्टी के ज़िला उपाध्यक्ष हीरालाल विश्वकर्मा, ज़िला महासचिव आरिफ हबीब, ज़िला सचिव गुलाब यादव रीठी, मनोज कुमार मौर्य, क्षेत्रीय सभासद कृष्णा यादव, अशोक यादव ज़िलाध्यक्ष समाजवादी युवजन सभा, अशोक यादव एसपीओ, प्रिंस यादव सहित अन्य पदाधिकारी गण मौजूद रहे।उक्त आशय की सूचना ज़िला महासचिव आरिफ हबीब ने दी है।



