Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : जमीनी रंजिश को लेकर दबंगों ने घर में घुसकर की मारपीट और तोड़फोड़

👉20 से अधिक लोगों ने लाठी-डंडे व धारदार हथियारों से बोला हमला, 8 लोग घायल 

जौनपुर। सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के पतहना गांव में पुरानी जमीनी रंजिश को लेकर बुधवार शाम दबंगों ने एक परिवार पर हमला बोल दिया। आरोप है कि करीब 20 से अधिक लोग लाठी-डंडे और धारदार हथियारों से लैस होकर एकजुट हुए और घर में घुसकर मारपीट व तोड़फोड़ शुरू कर दी। इस दौरान महिलाओं सहित कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

बता दे कि पीड़ित पक्ष का कहना है कि जमीन से जुड़ा विवाद लंबे समय से चला आ रहा है और यह मामला न्यायालय में लंबित है। इसी रंजिश को लेकर बुधवार शाम करीब तीन बजे पड़ोसी पक्ष के लोग एकजुट होकर उनके घर पहुंच गए और गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने घर में मौजूद लोगों को बेरहमी से पीटा और घर के बाहर खड़े वाहनों को भी निशाना बनाया।मारपीट की इस घटना में महेंद्र यादव पुत्र अमल यादव, जयप्रकाश यादव, प्रदीप कुमार, संदीप कुमार, सुषमा, प्रीतम, निर्मला और उर्मिला यादव घायल हो गए। हमलावरों का आक्रोश इतना बढ़ गया कि उन्होंने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ डाले। इसके अलावा घर के बाहर खड़े चार पहिया वाहन और मोटरसाइकिल को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इतना ही नहीं, घर के बाहर लगे दरवाजे को भी तोड़ दिया गया, जिससे भारी नुकसान हुआ है।पीड़ितों का आरोप है कि हमलावरों ने घर के सामने बनी बड़ी नालियों को भी तोड़ दिया, जबकि यह मामला अभी न्यायालय में विचाराधीन है। पीड़ित महेंद्र का आरोप है कि मामला भी हाईकोर्ट में लंबित है पुलिस की मिली भगत से विपक्षी आए दिन उनसे मारपीट करते हैं। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।घटना की सूचना मिलने पर सराय ख्वाजा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करंजाकला भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल उनका उपचार जारी है।

थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार पांडे ने बताया कि पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं, तोड़फोड़ किए गए वाहनों को कब्जे में लेकर सराय ख्वाजा थाने पर भेज दिया गया है, मामले की जांच की जा रही है।

Tags

Top Post Ad

Advertisement Image
Advertisement Image

Below Post Ad

Advertisement Image

Advertisement Image

Advertisement Image

Advertisement Image

जेड हुसैन (बाबू)

जेड हुसैन (बाबू)



मैनेजिंग डायरेक्टर

इंडियन आई विटनेस (+91 9670135830)