जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के रेहटी में स्थित एक ढाबे के पास सड़क दुर्घटना में रिटायर डिप्टी एसपी की मौत हो गई। दुर्घटना शनिवार का लगभग 7:00 बजे की है। जब रिटायर्ड डिप्टी एस पी महेश राम गौतम उम्र लगभग सत्तर साल अपने परिवार के साथ अपनी कार से वाराणसी से जौनपुर आ रहे थे।जब वह उक्त स्थान पर पहुंचे थे कि उसी समय अपनी कार को खड़ी कर सड़क को पार करते समय विपरीत दिशा की तरफ से आ रहे अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जैसे ही घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को लगी । पुलिस मौके पर पहुंच गई और लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महेश राम गौतम मूल रूप से नाजोपटटी मोहम्दाबाद जनपद मऊ के रहने वाले थे। उनकी मौत होने पर परिवार में मातम छा गया।
JAUNPUR NEWS : सड़क हादसे में रिटायर्ड डिप्टी एसपी की मौत
मार्च 15, 2026
Tags

