जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के कुददुपुर गांव में फांसी पर लटकी हुई लाश दिखाई देने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। मामला मंगलवार तड़के लगभग पांच बजे का है। गांव के लोग जब सुबह घर से निकले तो देखा कि टीन सेड के लगें हुए पाइप में रस्सी के सहारे शिव प्रदीप उर्फ धीरज उम्र लगभग 45 वर्ष की लाश लटकी हुई है। देखते ही देखते मौके पर अच्छी खासी भीड़ एकत्रित हो गई। मौके पर जुटी हुई भीड़ में जितना मुंह उतनी बातें कहीं जाने लगी। फिलहाल घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
JAUNPUR NEWS : फांसी पर लटकी हुई मिली लाश, पुलिस जांच में जुटी
मार्च 17, 2026
Tags

