Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS शैक्षिक भ्रमण बच्चों के व्यवहारिक ज्ञान वृद्धि में सहायक : प्रशांत मिश्र

जौनपुर। शाहगंज ब्लाक स्थित कम्पोजिट विद्यालय पकड़ी के छात्रों का दल शुक्रवार को प्रातः वाराणसी के लिए  प्रधानाध्यापक हरिशंकर पाल के नेतृत्व में  शैक्षणिक भ्रमण हेतु रवाना हुआ। रावनगी के समय अभिभावकों एवं छात्रों में उत्साह देखा गया। बच्चे सारनाथ स्थित महात्मा बुद्ध के धर्म चक्र प्रवर्तन स्थल को देख कर उत्साहित रहे, तत्पश्चात नमो घाट एवं रामनगर का किले पर भी गए। बच्चे निरंतर अपने जिज्ञासा के अनुसार अध्यापकों से प्रश्न कर रहे थे।

 संवाददाताओं से बातचीत के क्रम में प्रशांत मिश्र जिला उपाध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ ने बताया कि जनपद में ऊर्जावान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉक्टर गोरखनाथ पटेल एवं ब्लॉक शाहगंज में कर्मठ खंड शिक्षा अधिकारी बसंत शुक्ला के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में बच्चों का शैक्षिक भ्रमण कराया जा रहा है जो बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण मिस सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने बताया की कंपोजिट विद्यालय पकड़ी के 38 बच्चों का दल भ्रमण हेतु रवाना हुआ और सकुशल भ्रमण संपन्न हुआ। 

रवानगी के समय ग्राम प्रधान थानेदार यादव सहित ग्रामीण उपस्थित रहे। अखिलेश कुमार, धीरेन्द्र कुमार, अभिलाषा यादव,जय प्रकाश यादव,अरशद कमाल, तजीम फात्मा सहित विद्यालय के सभी शिक्षक निरन्तर अपना योगदान देते रहे।



Tags

Top Post Ad

Advertisement Image
Advertisement Image

Below Post Ad

Advertisement Image

Advertisement Image

Advertisement Image

Advertisement Image

जेड हुसैन (बाबू)

जेड हुसैन (बाबू)



मैनेजिंग डायरेक्टर

इंडियन आई विटनेस (+91 9670135830)