Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : हत्या के प्रयास का वांछित गिरफ्तार

जौनपुर। कोतवाली पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांक्षित आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार शाम को इसी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कटघरा में हुई मामूली सी मारपीट में प्रिंस कुमार मौर्य पुत्र बाबू राम मौर्य घायल हो गया था।

 इस मामले में पुलिस ने सनावर समेत तीन के खिलाफ नामजद तथा दो अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा तीन नामजद तथा दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना चौकी प्रभारी सरायपोख्त राहुल रंजन को सौंप दिया था। इस घटना में नामजद सनावर को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। इस संबंध में गिरफ्तार आरोपी के पिता सैय्यद सैशन ने आरोप लगाया है कि उनके पुत्र को पहले घायल प्रिंस कुमार मौर्य और उसके साथियों ने एक कमरे में बंद कर बेरहमी से पीटाई की गई लेकिन पुलिस ने ना तो उनकी एफआईआर ही दर्ज किया और ना ही उनका चिकित्सकीय परीक्षण ही कराया। सिर्फ एक पक्षीय कार्रवाई की गयी है। आरोपी के पिता सैय्यद ने मामूली की घटना को लेकर यहां पुलिस ने उनकी एफआईआर दर्ज नहीं किया वहीं उनके बेटे की गंभीर धाराओं में चालान कर दिया है। वैसे इस मामले की विवेचना कर रहे चौकी प्रभारी मामले को दूध का दूध और पानी का पानी करने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।

Tags

Top Post Ad

Advertisement Image
Advertisement Image

Below Post Ad

Advertisement Image

Advertisement Image

Advertisement Image

Advertisement Image

जेड हुसैन (बाबू)

जेड हुसैन (बाबू)



मैनेजिंग डायरेक्टर

इंडियन आई विटनेस (+91 9670135830)