Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : श्री लक्ष्मी पूजा महासमिति परिवार ने स्वर्णिमा जायसवाल को किया सम्मानित

जौनपुर। सामाजिक एवं धार्मिक संस्था श्री लक्ष्मी पूजा महासमिति ट्रस्ट जौनपुर के अध्यक्ष कृष्ण कुमार जायसवाल की पत्नी समाजसेविका स्वर्णिमा जायसवाल को स्वच्छ भारत मिशन की ब्राण्ड एम्बेसडर बनाये जाने पर महासमिति परिवार की तरफ से उनका जोरदार स्वागत किया गया।

नगर के ख्वाजगी टोला मोहल्ले में स्थित उनके आवास पर पहुंचे महासमिति के पदाधिकारियों ने स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्रम के साथ समाजसेविका श्रीमती जायसवाल का अभिनन्दन किया। साथ ही उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुये उनके नेतृत्व में जौनपुर नगर का नाम प्रदेश—देश पटल पर रोशन हो, इसके लिये प्रार्थना किया।

इस अवसर पर संरक्षक रामजी जायसवाल, अध्यक्ष कृष्ण कुमार जायसवाल, निर्णायक मण्डल के सदस्य अंजनी प्रजापति, सचिव वैभव वर्मा, मुख्य लेखा परीक्षक कृष्णकान्त विश्वकर्मा, शोभायात्रा प्रभारी राजा अग्रहरि, सत्यम प्रजापति, अभिषेक अग्रहरि सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।


Tags

Top Post Ad

Advertisement Image
Advertisement Image

Below Post Ad

Advertisement Image

Advertisement Image

Advertisement Image

Advertisement Image

जेड हुसैन (बाबू)

जेड हुसैन (बाबू)



मैनेजिंग डायरेक्टर

इंडियन आई विटनेस (+91 9670135830)