Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : लूट का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार

जौनपुर। जफराबाद अन्तर्गत जन सेवा केन्द्र संचालक के साथ हुई लूट की घटना का अनावरण, थाना जफराबाद, गौराबादशाहपुर व स्वाट की संयुक्त पुलिस टीम के साथ हुई मुठभेड़ में तीन अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से लूटी गई मोटर साइकिल, असलहा कारतूस व मोबाइल फोन बरामद।

कुंवर अनुपम सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में आयुष श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के दिशा निर्देशन व गोल्डी गुप्ता, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल पर्यवेक्षण में थाना जफराबाद, गौराबादशाहपुर व स्वाट की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा दिनांक-11.03.2026 को थाना जफराबाद अन्तर्गत जनसेवा केन्द्र सचालक को गोली मारकर लूट की घटना का अनावरण करते हुए 03 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से पिस्टल, तमंचा कारतूस मोटर साइकिल व मोबाइल फोन बरामद हुआ।  निशा देवी पत्नी प्रेमचन्द यादव ग्राम गोसाईपुर थाना जफराबाद जौनपुर द्वार लिखित प्रार्थना पत्र पर बताया गया कि पति प्रेमचन्द्र यादव को जनसेवा केन्द्र से आते हुये कुछ अज्ञात व्यक्तियो द्वारा गोली मारकर मोटरसाइकिल यूपी62एडब्लू 6194 मोबाइल फोन तथा काले बैग मे रखा पैसा लूट कर भाग गये कि प्राप्त सूचना के आधार पर आधार पर थाना जफराबाद पर मु0अ0सं0-50/2026 धारा-309(4)/109(1)बीएनएस पंजीकृत किया गया।

थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ला मय हमराह कबूलपुर पुलिया पर चेकिंग कर रहे थे यही पर स्वाट प्रभारी अमित कुमार पाण्डेय मय हमराह व थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर प्रवीण कुमार यादव व0उ0नि0 मंशाराम गुप्ता, मय पुलिस टीम व थाना जफराबाद से व0उ0नि0 अरविन्द कुमार सिंह मय हमराह से मौके पर एक एक करके आ गये और संदिग्ध व्यक्ति वाहन की चेकिंग करते हुए थाना क्षेत्र में हुई घटित लूट की घटना के बारे में आपस में बातचीत कर रहे थे कि तभी मुखबिर खास ने आकर बताया कि जिन अपराधियो ने जफराबाद थाना क्षेत्र के गोसाईपुर गांव में जन सेवा केन्द्र के संचालक को गोली मारकर पैसा, मोबाइल, मोटर साइकिल आदि लूटा था उनमें से 03 लोग लूटी हुई मोटर साइकिल पर बैठकर थाना क्षेत्र केराकत बेलाव की तरफ से आ रहे है इन लोगो के पास अवैध असलहा भी है यदि सघनता व सतर्कता से चेकिंग की जाये तो पकड़े जा सकते है। पुलिस टीम बेलाव पुल के पास पहुचकर चेकिंग करने लगी तभी केराकत की तरफ से एक सुपर स्पेलेण्डर मोटर साइकिल पर बैठे तीन व्यक्तियो को आता देख मुखबिर खास ने बताया कि यही वह लोग है जिन्होने लूट की है और मौके से चला गया कि मौजूद पुलिस बल के साथ आ रही मोटर साइकिल को टार्च की रोशनी डालकर रूकने का इशारा किया गया तो अपनी बायी तरफ बगीचा के कच्चे रास्ते में मोड़कर भागने का प्रयास किया कि कच्चा उबड़ खाबड़ मार्ग होने के कारण मोटर साइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई। मोटर साइकिल पर बैठे हुए तीनो व्यक्ति मोटर साइकिल छोड़कर बगीचे के अन्दर भागे कि पुलिस बल के सहयोग से पीछा किया गया तो भाग रहे व्यक्ति हम पुलिस बल को मां बहन की गाली देते हुए कहे कि हमारा पीछा न करो नहीं तो मारे जाओगे तथा पुलिस टीम पर फायर कर दिये कि फायरिग से व0उ0नि0 अरविन्द कुमार सिंह थाना जफराबाद को दाहिने हाथ मे गोली लगी तथा थानाध्यक्ष जफराबाद के बुलेट प्रूफ जैकेट मे गोली लगी। जिसमें पुलिस द्वारा सुरक्षार्थ जवाबी फायर में आदर्श यादव उर्फ अलगू पुत्र बेचू यादव निवासी विशुनपुर बसवत थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर को गोली लगी है जिसके पास से एक नाजायज पिस्टल 32 बोर व दो जिन्दा कारतूस तथा 03 खोखा कारतूस 32 बोर तथा जामा तलाशी मे लूट के 9520 रूपया नगद बरामद हुआ तथा अमन यादव पुत्र लालसाहब यादव निवासी बगथरी थाना गौराबादशाहपुर जौनपुर को भागते समय बाये पैर चोट आई है। जामा तलाशी से एक मोबाइल ओप्पो नीला रंग व लूट का 8780 रूपया बरामद हुआ। दिवाकर कुमार पुत्र राधेश्याम गौतम निवासी सकरा थाना गौराबादशाहपुर जौनपुर के पास एक नाजायज तमंचा 315 बोर एक मिस कारतूस 315 बोर, एक खोखा कारतूस .315 बोर व एक रेडमी ग्रे कलर मोबाइल व 8700 रूपया बरामद हुआ। घायलों को उपचार हेतु सदर अस्पताल जौनपुर भेजा गया है। अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पकड़े गये तीनों व्यक्तियो से भागने व पुलिस बल पर फायरिंग करने का कारण पूछा गया तो आदर्श यादव उर्फ अलगू ने बताया कि मैने व दिवाकर कुमार पुत्र राधेश्याम गौतम निवासी सकरा थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर अमन यादव पुत्र लाल साहब यादव निवासी बगथरी थाना  गौराबादशाहपुर जिला जौनपुर व अनुराग यादव पुत्र अशोक यादव निवासी अहन कुनिया थाना केराकत जनपद जौनपुर ने मिलकर कल दिनांक 11.03.2026 को रात्रि में 8 – 9 बजे के आसपास गोसाईपुर गांव में जनसेवा केन्द्र के संचालक को गोली मारकर पैसा, मोबाइल व मोटर साइकिल सुपर स्पेलेण्डर लूट लिये थे। गोली मैने चलायी थी। दिवाकर के पास भी तमंचा था लेकिन मैने जब गोली चलायी तो गोली जनसेवा केन्द्र के संचालक को लग गयी थी। लूट में हमलोगो को लगभग 90000 रुपये मिला था अनुराग यादव ने सारा पैसा अपने पास रखा था हमलोगो को 10000-10000 रुपये, लूट का मोबाइल व मोटर साइकिल दिया था और कहा था कि पुलिस को हमलोगो के बारे में पता चल गया है हमलोगो की तलाश कर रही है तुम लोग मोटर साइकिल व मोबाइल लेकर बनारस में जाकर कही छिप जाओ बाद में सारा हिसाब किताब होगा। आज हमलोग बनारस के लिए जा रहे थे कि अचानक पुलिस वालो को देखकर फायरिंग कर भागने का प्रयास किए परन्तु पकडे गए।


Tags

Top Post Ad

Advertisement Image
Advertisement Image

Below Post Ad

Advertisement Image

Advertisement Image

Advertisement Image

Advertisement Image

जेड हुसैन (बाबू)

जेड हुसैन (बाबू)



मैनेजिंग डायरेक्टर

इंडियन आई विटनेस (+91 9670135830)