Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : खड़ी कार में कंटेनर ने मारी टक्कर, एक की मौत दूसरा नाजुक

जौनपुर। जिले के बदलापुर थाना क्षेत्र के पत्तूपुर के पास खड़ी कार में कंटेनर ने टक्कर मार दिया। इस दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के पालह मऊ खुर्द गांव निवासी सनी कुमार पुत्र धर्मेंद्र कुमार लगभग 27 पर और उसका दूसरा साथी जगदीश राव निवासी फूलपुर थाना लाइन बाजार यह दोनों अर्टिगा कार से बाराबंकी गए हुए थे। वापस आते समय पत्तूपुर बदलापुर अपनी कार को खड़ी करके कुछ कर रहे थे की रात्रि लगभग 3:00 बजे उसी समय विपरीत आ रहे कंटेनर जबरदस्त टक्कर मार दिया।

 काफी देर तक घायल अवस्था में दोनों वहीं पड़े रहे। कुछ देर बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सक ने शनि को मृत्यु घोषित कर दिया और दूसरे को इलाज के लिए भर्ती कर लिया। दूसरे घायल जगदीश को परिवार के लोग एक निजी चिकित्सक के यहां ले गए हैं। दूसरी तरफ पुलिस ने शनि की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शनि का पिता धर्मेंद्र कुमार रोजगार के सिलसिले में खाड़ी सऊदी अरब में रहता है। जब यह खबर गांव में पहुंची तो पूरे परिवार में मातम छा गया। यह अपने माता-पिता की इकलौती संतान रहा।

Tags

Top Post Ad

Advertisement Image
Advertisement Image

Below Post Ad

Advertisement Image

Advertisement Image

Advertisement Image

Advertisement Image

जेड हुसैन (बाबू)

जेड हुसैन (बाबू)



मैनेजिंग डायरेक्टर

इंडियन आई विटनेस (+91 9670135830)