Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS एकजुट होकर देश की तरक्की के लिए कार्य करने की जरूरत है : नदीम जावेद

जौनपुर। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर फरीदुल हक मेमोरियल पीजी कॉलेज में रोज़ा इफ्तार का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक प्रमुख राजनेताओं, समाजसेवियों, शिक्षाविदों एवं गणमान्य नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इफ्तार कार्यक्रम आपसी भाईचारे, सौहार्द और सामाजिक एकता का प्रतीक बनकर उभरा।

इफ्तार से पूर्व सभी रोज़ेदारों ने दुआ की और मग़रिब की अज़ान के साथ रोज़ा खोला। इसके बाद सामूहिक रूप से देश में अमन-चैन, भाईचारा, तरक्की और खुशहाली के लिए विशेष दुआएं की गईं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को रमज़ान की मुबारकबाद देते हुए आपसी प्रेम और सद्भाव का संदेश दिया।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री शैलेन्द्र यादव ‘ललई’ ने कहा कि रमज़ान का महीना इंसानियत, त्याग, संयम और भाईचारे का संदेश देता है। ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने का काम करते हैं और विभिन्न समुदायों के बीच आपसी विश्वास को मजबूत करते हैं। वहीं पूर्व विधायक नदीम जावेद ने कहा कि इफ्तार जैसे कार्यक्रम सामाजिक समरसता को बढ़ावा देते हैं और हमें एकजुट होकर देश की तरक्की के लिए कार्य करने की प्रेरणा देते हैं।

Add 

कार्यक्रम में डॉ. सूर्य भान यादव, नदीम जावेद ,डॉ. रफीक फारूकी, डॉ. राजकुमार मिश्रा, अखलाक खान, फैजान अहमद, जौनपुर प्रेस क्लब शाहगंज के अध्यक्ष चंदन कुमार जायसवाल, विक्रम सिंह, मोहम्मद सारिक ,असलम एराकी, प्रियंक श्रीवास्तव, डॉ. तारीक शेख, डॉ विपिन श्रीवास्तव ,पत्रकार शशांक शेखर ,पत्रकार राजकुमार  अस्क ,शाहिद नईम, ज़रियाब बेग,अनेक गणमान्य एवं विशिष्ट लोग उपस्थित रहे। सभी ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने वाला महत्वपूर्ण प्रयास बताया।

कॉलेज प्रबंधन एवं आयोजकों ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में प्रेम, भाईचारा और एकता की भावना को बढ़ावा देते हैं तथा लोगों को एक-दूसरे के करीब लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।

Tags