इशरत हुसैन
जौनपुर। जनपद के तेजी बाजार थाना क्षेत्र में चोरों के गिरोह ने घर के सामने सो रहे ग्रामीण को गोली मारकर फरार हो गए। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि ग्राम गडाबागरायसेनी निवासी अवधेश कुमार यादव उम्र लगभग 35 वर्ष पुत्र राम आसरे यादव शनिवार की रात लगभग 1:00 बजे अपने घर के सामने सोया हुआ था। उसी समय टाटा मैजिक पर सवार होकर आधा दर्जन से अधिक आयें और चोरी करने का प्रयास किया।
इसी बीच अवधेश कुमार यादव की नींद खुल गई और वह चोरी का विरोध किया और गुहार लगाई। उसी समय पशु तस्कर फायरिंग करते हुए जिस गाड़ी से आये थे उसी से फरार हो गए। चोरों द्वारा की गई फायरिंग से एक गोली अवधेश के बाये जांघ में जा लगी। स्थानीय ग्रामीणों और परिजनों द्वारा उसे देर रात सदर अस्पताल लाया गया। चिकित्सक ने बताया कि गोली उसके जांघ में जहां लगीं थीं वहां से आर-पार हो गई। चिकित्सक ने हालत गम्भीर देख कर बेहतर उपचार के लिए वाराणसी बीएचयू के लिए रेफर कर दिया।





