Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : मायके से पत्नी नहीं आई तो पति ने फांसी लगाकर दी जान

मृतक (फाइल फोटो)

खुटहन, जौनपुर।थाना क्षेत्र के ईश्वरपुर स्थित सलहदीपुर गांव में पति से विवाद होने के बाद मायके गई पत्नी होली पर नहीं आई तो पति ने फांसी पर लटक कर जीवनलीला समाप्त कर ली।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम हेतु भेज दिया।मृतक के छोटे भाई ने थाने में तहरीर देकर मौत का जिम्मेदार अपनी भाभी को बताया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक उक्त गांव निवासी 25 वर्षीय शैलेन्द्र पुत्र राम अवध के परिजनों का कहना था कि लगभग एक सप्ताह पूर्व शैलेन्द्र का अपनी पत्नी शीलम देवी से किसी बात को लेकर आपस में कहासुनी हो गई थी।जिससे नाराज होकर शीलम मायके चली गई।इस बीच शैलेन्द्र उसे वापस लिवा आने के लिए ससुराल भी गया था। लेकिन वह जिद पर अड़ी रही।होली के दिन उसने उसे कई बार फोन कर वापस घर आने को कहा। वह नहीं मानी तो उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर जन्मे शैलेन्द्र के घर होली के दिन परिवार के लोग उत्सव मना रहे थे। इसी बीच शैलेन्द्र सीमेंट शेड से बने कमरे में जाकर लोहे की पाइप में साड़ी के फंदे से लटक गया। इधर परिजन सोच रहे थे कि वह रंग अबीर से बचने के लिए खुद को कमरे में बंद किया है। घंटों बाद भी जब वह कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिवार के लोग दरवाजा खटखटाने लगे।कई बार आवाज देने के बाद भी भीतर से कोई हलचल न होने पर उन्हें शंका होने लगी। ऊपर रोशनदान से देखें तो अवाक रह गए।भीतर शैलेन्द्र का शव‌ फंदे के सहारे हवा में झूल रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ कर शव फंदे से नीचे उतारा।मृतक के छोटे भाई शनि ने थाने में तहरीर दिया है।

Tags

Top Post Ad

Advertisement Image
Advertisement Image

Below Post Ad

Advertisement Image

Advertisement Image

Advertisement Image

Advertisement Image

जेड हुसैन (बाबू)

जेड हुसैन (बाबू)



मैनेजिंग डायरेक्टर

इंडियन आई विटनेस (+91 9670135830)