Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : जौनपुर में कथावाचक जया किशोरी का भव्य स्वागत, एक दिवसीय कथा में उमड़ा जनसैलाब

जौनपुर। पावन धरती जौनपुर पर सुप्रसिद्ध कथावाचक जया किशोरी का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। बुधवार, 18 मार्च 2026 को नगर स्थित एक रिसॉर्ट में आयोजित एक दिवसीय कथा कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।

कार्यक्रम दोपहर 2 बजे से प्रारंभ होकर रात्रि 8 बजे तक चला, जिसमें जया किशोरी ने अपने मधुर वाणी और प्रेरणादायी प्रवचनों से उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया। कथा के दौरान भक्तों में गहरी श्रद्धा और उत्साह देखने को मिला। इस भव्य आयोजन का सफल संचालन अग्रहरि समाज के अध्यक्ष मनोज अग्रहरि के नेतृत्व में किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विनोद अग्रहरि (तनिष्क) एवं रविन्दर अग्रहरि सहित अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

कथा स्थल पर व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित रहीं और पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

Tags

Top Post Ad

Advertisement Image
Advertisement Image

Below Post Ad

Advertisement Image

Advertisement Image

Advertisement Image

Advertisement Image

जेड हुसैन (बाबू)

जेड हुसैन (बाबू)



मैनेजिंग डायरेक्टर

इंडियन आई विटनेस (+91 9670135830)