Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : ईदगाह में जूता पहनकर सफाई करने का वायरल हो रहा है वीडियो, ग्रामीणों में आक्रोश

जौनपुर। विकास खण्ड सोंधी शाहगंज क्षेत्र के कस्बा मानीकलां में स्थित ईदगाह परिसर में जूते पहनकर सफाई करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना 20 फरवरी 2026 की बताई जा रही है, जिसके सामने आने के बाद स्थानीय ग्रामीणों में गहरा आक्रोश फैल गया है। जानकारी के अनुसार, विकास खंड सोंधी क्षेत्र के मानीकलां स्थित ईदगाह में कुछ लोग जूते पहनकर सफाई कर रहे थे। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने इसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया।

वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीणों ने इसे धार्मिक आस्था से जुड़ा मामला बताते हुए कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। लोगों का कहना है कि ईदगाह एक पवित्र स्थल है और वहां इस प्रकार का व्यवहार पूरी तरह से अनुचित है।

वहीं, विकास खंड सोंधी शाहगंज के क्षेत्र एडीओ पंचायत खेतासराय भारत प्रेस क्लब के मंडल अध्यक्ष इम्तियाज अहमद ने इस मामले पर बात की। एडीओ पंचायत ने बताया कि उन्हें भी सोशल मीडिया के माध्यम से ही इस घटना की जानकारी मिली है। मैने सफाई कर्मी अध्यक्ष रविंदर प्रताप को अवगत करा दिया है जो भी हुआ गलत हुआ है किसी भी धार्मिक स्थल की जूता पहनकर सफाई नहीं की जाती है। 

एडीओ पंचायत ने आश्वासन दिया कि वीडियो की सत्यता की जांच कराई जाएगी और यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। 

मानी कलां कार्यवाहक अध्यक्ष आशीष कुमार मोदनवाल का कहना था थी मुझे भी वीडियो के माध्यम से पता चला है जो भी हुआ है गलत हुआ है ऐसा नहीं होना चाहिए था।

भारत प्रेस क्लब के मंडल अध्यक्ष इम्तियाज अहमद ने मानी कलां कार्यवाहक अध्यक्ष से पूछा कि अरविन्द मोदनवाल, फागू लाल चौरसिया, को किस अधिकार के तहद सफाई ईदगाह के अन्दर जूता पहनकर कर रहे थे। कार्यवाहक अध्यक्ष ने संतोषजनक कोई जवाब नहीं दिया।

क्या कहना था मानी कलां के ग्रामीणों का 

इस संबंध में जब ग्राम सभा के जिम्मेदार लोगों से संपर्क किया गया, तो उनकी ओर से कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया नहीं मिली। मगर वही एक तरफ ग्रामीणों में नाराज़गी देखी गई सभी उचित कार्रवाई की मांग की है।

कमालुद्दीन,रियाजुद्दीन , अल्ताफ अहमद, रेहान अहमद, मो,. दानिश. मो. आसिफ सिद्दीकी. नदीम अनवर आदि ग्रामीणों ने भी मामले की गहन जांच कर संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है और स्थानीय प्रशासन से उचित कदम उठाने की अपेक्षा की है।

Tags