Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : बिजली के बिल में लाखों की हेरा फेरी, दो लाख का बकाया विद्युत बिल 60 रूपये में निपटाया

👉अवैध शुल्क लेकर अधिकारी कर्मचारी ने किया कारनामा

👉दर्जनों गांव में बिजली के बिल में किया गया घोटाला 

जौनपुर। विद्युत विभाग खंड चतुर्थ बक्सा जौनपुर के अंतर्गत विद्युत विभाग उप खन्ड प्रथम के द्वारा बिजली के बिल में हेरा फेरी करने का मामला सामने आया है। सिद्दीकपुर निवासी एक उपभोक्ता का करीब 2 लाख का बिल 60 रूपये में अवैध शुल्क लेकर निपटा दिया गया। इसके अलावा मल्हनी आदमपुर तक ऐसे मामले में हेरा फेरी की गई। 

सिद्दीकपुर निवासी एक उपभोक्ता राम भुवन सिंह के खाता संख्या 3039789000 पर उनका पिछले कई वर्षों से एक लाख 91हजार 456 बिल बकाया था। इसके बाद  सरकार की तरफ से चलाए जा रहे विद्युत बिल माफी योजना 2025 के तहत छूट काटने के बाद उपभोक्ता को कुल 82195 जमा करना था। जिसके लिए उपभोक्ता  ने इस योजना का लाभ लेने के लिए 30 दिसंबर 2025 को दो हजार रूपए जमा करके रजिस्ट्रेशन कराया। जिसकी रसिद संख्या 303433 71 6314 है। रजिस्ट्रेशन करने के बाद उपभोक्ता को एक अधिकारी द्वारा प्रलोभन दिया गया कि वह हमारे ऑफिस में सीधे आए ,  और छूट दिया जाएगा  इसके एवज में उसे 60 हजार अलग से देने होंगे। अवैध  शुल्क लेकर उसका विद्युत कनेक्शन पीडी  (अस्थाई विच्छेदन) कर दिया गया और  उसे 60 रूपये की रसीद उपभोक्ता को पकड़ा दी गई। इसके बाद  रामभुवन सिंह के नाम से ही बिना किसी जांच पड़ताल के नया कनेक्शन दे दिया गया। जिसका खाता संख्या 0649921064 है। जिससे विद्युत राजस्व में भारी हेरा फेरी की गई। बता दे  मल्हनी आदमपुर पावर हाउस के अंतर्गत एक दर्जन से अधिक पीडी व  शिफ्टिंग कर दिए गए । जिसमें भी हेरा फेरी हुई है। इस तरह बिजली विभाग के मिली भगत से काफी बिल में भारी हेरा फेरी किया गया है। मामले की जांच कराई जाए तो और खुलासे होंगे।

Tags