![]() |
| पीड़ित युवक |
जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत खोरवा जगदीशपुर गांव निवासी विनय कुमार यादव पुत्र विजय बहादुर यादव ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके साथ फ्राड हुआ है। वह जैसी चौराहा स्थित बंधन बैंक का खाता धारक है प्रार्थी का खाता संख्या 50180023845860 है। उपरोक्त खाते से बीते 22 मार्च को बैंक द्वारा 64000 बिना बताए बिना किसी कारण के काट लिया गया। जब प्रार्थी को इसकी जानकारी हुई तो वह बैंक में शाखा प्रबंधक से संपर्क किया तो कोई स्पष्ट जानकारी न देकर प्रार्थी के साथ हीला हवाली करने लगे। प्रार्थी का पैसा अभी तक वापस नहीं मिला है। पुलिस अधीक्षक को दिए गए प्रार्थना पत्र के माध्यम से विनय कुमार यादव ने उचित कार्रवाई की मांग की है।
