Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : हिमांगनी यादव जिले में रही दूसरे स्थान पर, मिला 90.4 प्रतिशत

जौनपुर। हिमांगनी यादव पुत्री सुरेश प्रसाद यादव ने जनपद में दूसरा और ग्राम विकास इंटर कॉलेज खुटहन में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने कालेज के साथ-साथ अपने गाँव के नाम को रोशन किया है। कॉलेज के प्रधानाचार्य अरविंद कुमार ने बताया कि छात्रा पढ़ने में लगनशील एवं मेहनती और होनहार थी। इसकी सफलता का श्रेय छात्रा के माता-पिता के साथ-साथ मैं सभी अध्यापक बंधुओं को देता हूँ जिनकी गाइडलाइंस में छात्रा ने अपने कॉलेज का नाम अपने साथ जनपद में रोशन किया। उन्होंने बताया कि मुझे बहुत ही खुशी हो रही कि यदि अन्य छात्र भी मेहनत और लगन से पढ़ाई करते हुए अपने कॉलेज के नाम को राज्य स्तर पहुंचाये तो इससे जिले का नाम रोशन होगा। कालेज के प्रबंधक डॉक्टर रमेश चंद्र यादव ने हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा में सफल हुए  सभी छात्र छात्राओं को बधाई दी है और कठिन परिश्रम के साथ पढ़ाई करने का मूल मंत्र दिया है जिससे ग्राम विकास इंटर कॉलेज  खुटहन के छात्रों डंका प्रदेश व देश के कोने-कोने  में बजे। छात्रा को बधाई देने वालों में अध्यापकगण सुनील कांत तिवारी, ईश्वर देव यादव, अमृत लाल यादव, राम सूरत मौर्य, अनुराग यादव, दिनेश गुप्ता रहे।

Tags