![]() |
| मृतक (फाइल फोटो) |
प्राप्त जानकारी अनुसार सुजानगंज थाना क्षेत्र के बसरही गांव निवासी 40 वर्षीय शरद तिवारी क्षेत्र के जंघई रेलवे स्टेशन पर चतुर्थ श्रेणी कर्मी के पद पर तैनात थे। वह रोज की भांति सोमवार रात अपनी ड्यूटी समाप्त कर जंघई से अपनी मोटर साइकल से घर आ रहे थे। अभी वह उक्त गांव के निकट स्थित पेट्रोल पंप पर पहुंचे थे। वहां सड़क के बगल एक डंफर बिना किसी प्रकार की लाइट जलाए गलत तरीके से खड़ा किया था। जिससे शरद टकरा कर घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंचे परिजन शरद को सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया और ईलाज के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनीत राय ने बताया मृतक शरद के बेटे अभय की तहरीर पर अज्ञात डंफर चालक के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
