Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : रेलवे लाईन पर अज्ञात किशोरी का शव मिलने से सनसनी

जौनपुर। जिले के सिंगरमाऊ थाना क्षेत्र के केवटली कला में स्थिति रेलवे लाईन पर अज्ञात किशोरी का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। पुलिस के अनुसार मंगलवार रात लगभग आठ बजे पुलिस को सूचना मिली कि हरपालगंज रेलवे स्टेशन और कोई भी रेलवे उक्त गांव में जिस तरह से किशोरी की लाश पड़ी हुई थी।उसका हुलिया कुछ इस प्रकार है कि उसकी उम्र लगभग अठारह वर्ष कद लगभग पांच फिट और रंग सांवला पीले रंग कुर्ती नीले रंग की लैगी व लाल हवाई चप्पल पहने हुए है। पुलिस ने लाश को पहचान कराने का काफी प्रयास किया लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना को लेकर क्षेत्र में जितना मुंह उतनी बातें कहीं जा रही है। फिलहाल यह अज्ञात किशोरी की लाश चर्चा का विषय बनी हुईं हैं। 

Tags