Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : जेपी इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिकोत्सव, 'ऑपरेशन सिंदूर' ने मन मोहा

👉पूर्व विधायक सलिल बिश्नोई ने ग्रामीण प्रतिभाओं की सराहना की, छात्रों को सम्मानित किया

जौनपुर। सुजानगंज क्षेत्र के जेपी इंटरनेशनल स्कूल में रविवार देर शाम को वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सलिल बिश्नोई ने किया। 

विशिष्ट अतिथियों में पूर्व विधायक सुषमा पटेल, ब्लाक प्रमुख पति श्री प्रकाश शुक्ल,शुशील उपाध्याय, न्यायाधीश उमाशंकर सिंह, भाजपा नेता अर्चना शुक्ला, जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार मिश्रा, चेयरमैन कपिल मुनि और थानाध्यक्ष फूलचंद पांडेय शामिल थे। इन सभी ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि सलिल बिश्नोई ने ग्रामीण क्षेत्र में ऐसे सुविधा संपन्न विद्यालय की स्थापना को अत्यंत सराहनीय बताया। उन्होंने उपस्थित अभिभावकों से बच्चों को संस्कार युक्त शिक्षा प्रदान करने की आवश्यकता पर बल दिया। अन्य अतिथियों ने भी बच्चों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों की प्रशंसा की।

विद्यालय के छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, देशभक्ति गीत, एकांकी और प्रेरणादायक कहानियाँ प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। विशेष रूप से 'ऑपरेशन सिंदूर' की प्रस्तुति के दौरान उपस्थित लोग भाव विभोर हो गए।

इस अवसर पर वार्षिक परीक्षा में उत्तीर्ण हुए मेधावी विद्यार्थियों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की छात्रा धृति मिश्रा और दृष्टि मिश्रा ने किया, जबकि अध्यक्षता पूर्व शिक्षक एमएलसी प्रमोद कुमार मिश्रा ने की।

अंत में, विद्यालय के प्रबंधक डॉ. जय प्रकाश त्रिपाठी ने उपस्थित अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में पूर्व ब्लॉक प्रमुख संतोष तिवारी, शेष धर तिवारी, प्रभाकर तिवारी, अखिलेश सिंह, लाल बिहारी तिवारी, भोला दुबे सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Tags