जौनपुर। गौराबादशाहपुर केराकत कोतवाली के देवकली गांव में टाइल्स लगाने को लेकर विवाद हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि टाइल्स मिस्त्री ने तड़ातड़ छः हवाई फायरिंग कर दिया।
देवकली गांव निवासी उदय प्रताप यादव अपने घर में टाइल्स मिस्त्री से टाइल्स लगवा रहे थे। टाइल्स लगाने को लेकर चार दिन पहले कुछ विवाद हुआ था उसी को लेकर सोमवार के दोपहर में टाइल्स के रेट को लेकर विवाद फिर हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि टाइल्स मिस्त्री ने छ:हवाई फायरिंग झोक दिया उदय प्रताप यादव बाल बाल बच गये थाने पर जाकर तहरीर दिए। पुलिस मुकदमा कायम कर जांच में जुट गयी है।
