![]() |
| मृतक (फाइल फोटो) |
इशरत हुसैन
जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के सरायरैंच गांव में स्थित एक पोखरे में श्रमिक की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। परिजन बार-बार हत्या का आरोप लगा रहे हैं। परिजनों के अनुसार गांव के एक सवर्ण ने व्यक्ति धर्मेंद्र कुमार गौड़ उम्र लगभग 35 वर्ष पुत्र धनु गौड़ गुरुवार लगभग 9:00 बजे खेत काटने के लिए उसे बुलाकर ले गया।
दूसरे दिन शुक्रवार लगभग 7:00 बजे धर्मेंद्र की लाश गांव में ही स्थित पोखरे में देखी गई। जैसे ही यह खबर ग्रामीणों को लगी मौके पर अच्छी खासी भीड़ एकत्रित हो गई। परिवार के लोग भी रोते बिलखते हुए पहुंच गए। परिजन आरोप लगा रहे हैं कि गांव के व्यक्ति द्वारा की हत्या करके लाश को पोखरे में फेंक दिया गया है। हत्या का कारण पूछे जाने पर परिजनों ने बताया कि मजदूरी को लेकर के विवाद चल रहा था।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाने के थाना अध्यक्ष लक्ष्मण विक्रम सिंह सहयोगी जवानों के साथ मौके पर पहुंच गए। थाना अध्यक्ष ने बताया कि देखने से पानी में डूब कर मृत्यु होने की घटना प्रतीत हो रही है। आगे उन्होंने बताया कि फिलहाल मौत का सही कारण जानने के लिए लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
मृतक के दो छोटी छोटी बेटियां और एक पुत्र हैं जिनके सर से इतनी कम उम्र पिता का साया उठ गया है।





