Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : सुमिरि पवन सुत पावन नामू, अपने वश करि राखे रामू"

जौनपुर। मानस प्रचारिणी सभा के तत्वाधान में नगर पालिका परिषद जौनपुर में श्री राम चरित मानस सम्मेलन का 49वाँ आयोजन गुरुवार 2 अप्रैल से सायंकाल हुआ। जो मंगलवार 7 अप्रैल तक चलेगा जिसमे जाने माने व्यासगण अपनी मधुर वाणी से मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम कथा की अविरल धारा में श्रोताओं को भक्ति रस में डुबोयेंगे। श्री राम कथा के प्रथम दिवस पर पंडित महेंद्र जी शास्त्री (मानस मणि) झांसी ने हनुमान जन्मोत्सव पर परम वीर हनुमान जी की भक्ती की चर्चा करते हुए कहा कि भगवान श्री राम का नाम इतना महान है कि हनुमान जी द्वारा लगातार रटते हुये उन्होंने राम चन्द्र जी को अपने दिल में बसा लिया था।

          "सुमिरि पवन सुत पावन नामू,

               अपने वश करि राखे रामू"।।

फतेहपुर की धरती से पधारे व्यास पण्डित राकेश पाण्डेय ने हनुमत चरित्र की दिव्य चर्चा करते हुए कहा कि हनुमान जी ने सुग्रीव को प्रभु श्रीराम से मिलवाया तो उन्हें राज पद मिला। विभीषण को भगवान श्री राम से मिलवाया तो वह लंका का राजा बना। इसी तरह हनुमत की कृपा से ही भगवान श्री राम मिल जाते हैं। इस अवसर पर प्रो०आर एन त्रिपाठी, सुरेन्द्र कुमार मौर्या, ईश्वर चन्द्र, जगदीश चन्द्र गुप्त, ओमप्रकाश गुप्त, सुरेन्द्र कुमार जायसवाल, अनिल कुमार जायसवाल, रामआसरे साहू, रमेश चंद्र जायसवाल, रमेश सेठ, मनोज वर्मा, संजय सेठ जेब्रा, स्कन्द भार्गव, दिनेश जायसवाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति और श्रोता मौजूद रहे।

Tags