जौनपुर। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बलुआ घाट निवासी अरविंद कुमार निषाद ने पुलिस अधीक्षक को फर्जी एसआई के द्वारा दूसरे की जमीन दिखाकर 10 लख रुपए ठगी के मामले में न्याय की गुहार लगाई है। आरोप है कि इसी जनपद के मछली शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कादनपुर निवासी शुभम कुमार श्रीवास्तव उसके चोखा बाटी की दुकान पर अक्सर आया करता था। धीरे-धीरे परिचय करते समय शुभम श्रीवास्तव ने अपने को दरोगा बताने की बात को बताया और अपनी पड़ोसी जनपद भदोही में होना बताता था। अच्छा व्यवहार बनाकर उसने एक ज़मीन दूसरे की दिखाकर आपने बहुत नजदीकी की होना बताया और पूरी तरह विश्वास भी दिलाते हुए 27 लाख रुपये जमीन का दाम बताया। जमीन अरविंद कुमार को पसंद आ गई वह अपने पिता के खाते व अन्य लोगों से पैसा उधार देकर श्रीवास्तव को दस लाख रुपये दे दिया। क्या उसने जमीन की रजिस्ट्री की बात की तो पैसा लेने वाले व्यक्ति आश्वासन देने लगा कि शीघ्र ही उसकी रजिस्ट्री हो जाए। एक दिन जब अरविंद अपने पैसा वापसी की बात की ज़िद करने लगा। इसी बीच फर्जी दरोगा ने 10 लख रुपए का चेक काट कर उसे दे दिया। चेक को जब जमा किया गया तो एकाउंट में पैसा ना होने के कारण से वह बाउंस हो गया। इसी तरह से एक मोहल्ला सिपाह निवासी चंद्रिका प्रसाद यादव को जलालपुर थाना क्षेत्र के मझगवा कला क्षेत्र निवासी बंटू पुत्र विपत कुमार सोनकर की एक जमीन दिखाकर रेहननामा तीन लाख रुपया लेकर नोटरी हलफनामे पर हस्ताक्षर कर दिया जिसमें शुभम समेत दो गवाहे ने हस्ताक्षर कर रुपया हड़प लिया। इस तरह से कीमती जमीनों सस्ते दामों पर दिलाने के नाम पर यह धंधा करने के गिरोह खिलाफ कार्यवाही की मांग की गई है।
JAUNPUR NEWS : फर्जी दारोगा ने जमीन दिलाने के नाम पर ठगे लाखों रुपए
अप्रैल 16, 2026
Tags
