मुंगरा बादशाहपुर, जौनपुर। सिटी पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज में आयोजित 5वें वार्षिकोत्सव एवं ‘मेधा संवर्धन’ कार्यक्रम में शिक्षा, संस्कार और प्रतिभा का भव्य संगम देखने को मिला। नन्हे मुन्ने बच्चों की मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद श्रीमती सीमा द्विवेदी, आईपीएस सृष्टि जैन, सीओ प्रतिमा वर्मा, चेयरमैन संजय जायसवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राज पटेल, प्रबंधक आलोक कुमार गुप्ता, पूजा ऊमरवैश्य,कमल मौर्या, अर्चना शुक्ला व पुष्पा शुक्ला ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर किया।
बच्चों में आयुष, आकृति, सोनाक्षी, जिया, मयंक, ज्योत्सना, शिवम, अक्षत, अर्श, कृतज्ञा, आराध्या, सुहानी, अफिया,युविका,दिशा, शुभ, आयुषी, सन्निधि, अंशिका, सीरत, अनन्या, श्रेजल, काव्या, खुशी, पलक, जानवी, आस्था, कशिश, इच्छा, वर्षा व अद्विकाने गणेश वंदना, गुरु वंदना, सूर्य नमस्कार, नारी शक्ति नृत्य, एआई आधारित अभिनय, ‘सजदा’ गीत पर नृत्य, कृष्ण लीला नृत्य, मोबाइल थीम नृत्य, कराटे, चार युग आदि 12 से अधिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया।
देवी अहिल्याबाई होल्कर, गीता अभिनय एवं संभाजी महाराज के सजीव मंचन ने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। अहिल्याबाई की त्याग-तपस्या और संभाजी महाराज के अदम्य शौर्य ने हर हृदय में देशभक्ति और श्रद्धा का संचार कर दिया।मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद श्रीमती सीमा द्विवेदी ने बच्चों से कहा कि राष्ट्र व समाज के विकास की नींव शिक्षा है। बच्चे खूब पढ़ें, आगे बढ़ें और देश का नाम रोशन करें।
ग्रामीणांचल के बच्चों की यह प्रतिभा देखकर गर्व होता है। विद्यालय शिक्षा के साथ संस्कार देकर नए भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभा रहा है।विशिष्ट अतिथि आईपीएस सृष्टि जैन ने कहा कि बच्चे रुचि का क्षेत्र चुनें और अभिभावक उसी में सहयोग करें।विद्यालय की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि ग्रामीणांचल में साइबर क्राइम, महिला सशक्तिकरण एवं आत्म-सुरक्षा प्रशिक्षण जैसे विषयों को लेकर छात्रों को जागरूक करना तथा इनकी रोचक प्रस्तुति काबिले-तारीफ है।
सीओ प्रतिमा वर्मा ने कहा कि बच्चों में अनुशासन और आत्मविश्वास सफलता की पहली सीढ़ी है। वक्ताओं में चेयरमैन मछलीशहर संजय जायसवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राज पटेल, अर्चना शुक्ला, पुष्पा शुक्ला, मनोज द्विवेदी एवं नीरज द्विवेदी ने संयुक्त रूप से विद्यालय परिवार की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों की यह प्रतिभा व संस्कारयुक्त शिक्षा निश्चित ही समाज व राष्ट्र निर्माण में मील का पत्थर साबित होगी।विद्यालय के प्रबंधक आलोक कुमार गुप्ता ने कहा कि हमारा प्रयास है कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ श्रेष्ठ संस्कार देकर उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनाया जाए।कार्यक्रम का संचालन सोनाक्षी सिंह, जिया गुप्ता, आकृति यादव एवं आयुषी सिंह ने किया। कार्यक्रम के अंत में प्रबंधक आलोक कुमार गुप्ता एवं उनकीधर्मपत्नी पूजा ऊमरवैश्य ने संयुक्त रूप से सभी अतिथियों का अंगवस्त्रम् एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।इस अवसर पर प्रधानाचार्य रमेश चंद मिश्रा, इंजीनियर उमाशंकर गुप्ता, राजकुमार ऊमरवैश्य, राजकुमार जायसवाल, सूरज तिवारी, रंजीत गुप्ता, नीरज मिश्रा, विनय सिंह, अभिषेक शुक्ला, रोहन पांडेय, राजन सिंह, अजय जायसवाल, सुरेंद्र बच्चा, आलोक साहू, क्रांति गुप्ता कपूर, गोपाल केसरी, राकेश सिंह, उमाशंकर चौरसिया, राहुल यादव, नीरज द्विवेदी, सूर्यलाल जायसवाल, नीलू सभासद, आदित्य गुप्ता, शिवचंद तिवारी, अभिषेक तिवारी, प्रज्ञा सिंह, डॉ. अभिषेक, सुभाष मिश्रा, मनोज द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में अभिभावक व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।





