![]() |
| जुल्फिकार अहमद गामा |
जौनपुर। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा प्रमुख मायावती ने शाहगंज विधानसभा में अपना संभावित उम्मीदवार मैदान में उतार दिया है। दुबई के उद्योगपति जुल्फिकार अहमद "गामा" राजनीतिक अखाड़े में उतरकर विरोधियों को चुनौती दे रहे हैं। अभी कुछ दिन पूर्व शाहगंज के एक हाल में बसपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी का जमावड़ा देखने को मिला।
काफी संख्या में कार्यकर्ताओं का हुजूम था और पूरा परिसर बहन कुमारी मायावती जिंदाबाद के नारों से गूंज रहा था। इंडियन आई विटनेस न्यूज़ से बात करते हुए जुल्फिकार अहमद गामा ने बताया कि बहन कुमारी मायावती इस बार प्रदेश की मुख्यमंत्री बनेगी और शाहगंज की जनता का पूरा समर्थन और प्यार मिल रहा है। शाहगंज को विकास की ओर तेजी से ले जाने का काम हम लोग करेंगे।
बताते चलेगी जुल्फिकार अहमद गामा इससे पहले अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ चुके हैं। जोन इंचार्ज दिनेश चंद्र ने गामा के नाम की घोषणा की तो कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ गया।
गामा के चुनावी मैदान में अभी से उतरने को लेकर बसपा कार्यकर्ताओं पदाधिकारी और समर्थकों का जो हाय है। राजनीतिक पंडितों की माने तो बसपा ने राजनीतिक अखाड़े में अपने पहलवान गामा को उतार कर सपा और भाजपा को सीधे तौर पर चुनौती दी है।




