Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : 09 मई को मनाई जाएगी शूरवीर महाराणा प्रताप की जयंती

जौनपुर। क्षत्रिय कुलभूषण शूरवीर महाराणा प्रताप की जयंती 09 मई को धूमधाम से मनाई जाएगी। राजपूत सेवा समिति ने बताया कि सबसे पहले प्रातः काल 07:30 बजे नगर के कलीचाबाद तिराहे पर स्थित पार्क में महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्पांजलि समारोह का आयोजन किया गया है। 09 बजे पुलिस अधीक्षक और कृपा शंकर सिंह द्वारा महाराणा प्रताप की मूर्ति के पास नवनिर्मित पुलिस चौकी का उद्घाटन किया जाएगा। प्रातः 10 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में महाराणा प्रताप जयंती प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। राजपूत सेवा समिति ने समाज के सभी लोगों से कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है।

Tags