जौनपुर। शहर नगर पालिका परिषद में एक बार फिर बड़े भ्रष्टाचार का मामला प्रकाश में आया है। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि पालिका में लगभग दो साल पहले वाराणसी से स्थानांतरित होकर अकाउंटेंट संजय कुमार जैन बड़ी ही शांति से अपना काम कर रहे थे। संविदा पोर्टल पर यह बात पकड़ में आई की अकाउंटेंट ने अपने सर्विस बुक के अभिलेखों में हेरफेर कर दो वर्ष से अधिक नौकरी कर रहे हैं। जैसे ही इस बात का पता लगा उक्त एकाउंटेंट उस ड्यूटी को छोड़कर फरार हो गया जिसे काफी दिनों से कर रहा था। इस संबंध में नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि वर्ष 2024 में यह अकाउंटेंट वाराणसी से स्थानांतरित होकर आए हुए हैं और इनकी सर्विस बुक को शासन ने मंगाया है। शासन के आदेश पर इनकी सर्विस बुक लखनऊ भेजी गई है।
नगर पालिका परिषद का यह पहला मामला नहीं है इसके पहले भी कई ऐसे मामले आज चुके है जिसमें विजलेंस विभाग की टीम ने 2 साल के भीतर दो एफआईआर तथा तीन लोगों को गिरफ्तार कर चालान कर चुकी है फिर भी भ्रष्टाचार रुकने का नाम नहीं ले रहा है।
