Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : मुंडन संस्कार में राजनीतिज्ञों का जमावड़ा

जौनपुर। प्रसिद्ध समाजसेवी एवं उद्योगपति ज्ञानप्रकाश सिंह के पौत्र अक्षांत सिंह राघव का मुंडन संस्कार शीतला चैकिया धाम में संपन्न हुआ। इसी उपलक्ष्य में उनके गोधना ग्राम स्थित आवास पर भव्य प्रीति भोज का आयोजन किया गया, जिसमें कई हजार लोग सम्मिलित हुए। आये हुए अतिथियों का स्वागत अभिनंदन वरिष्ठ भाजपा नेता और समाजसेवी ज्ञानप्रकाश ने किया। उक्त अवसर पर राज्यसभा सदस्य सीमा द्विवेदी, कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर, सांसद जगदम्बिका पाल, पूर्व सांसद श्याम सिंह यादव, विधायक रमेश सिंह डा. आरएन त्रिपाठी, भाजपा प्रवक्ता ओमप्रकाश सिंह, डा. अवधेश राय विधायक पिंडरा, सुशील सिंह विधायक चंदौली, जौनपुर पत्रकार संघ के अध्यक्ष शशिमोहन सिंह क्षेम समेत तमाम राजनीतिज्ञ, व्यापारीगण और अधिकारीगण मौजूद रहे।




Tags