![]() |
| टावर पर चढ़ी हुई युवती |
जौनपुर। सुजानगंज क्षेत्र के सरायभोगी बाजार में स्थित एक मोबाइल टावर पर चढ़कर एक किशोरी ने जोरदार हंगामा किया। मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण भी इकट्ठा हो गए तथा उपस्थित किशोरी के स्वजन भी इस कृत्य से काफी भयभीत हो गए। दरअसल सरायभोगी गांव निवासी एक किशोरी पड़ोस के गांव के दूसरी जाति के लड़के से प्रेम करती है लेकिन परिजन इस विवाह के लिए तैयार नहीं हो रहे हैं। इसी बात को लेकर किशोरी मोबाइल के टावर पर रविवार की सुबह चढ़ गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सुजानगंज मय फोर्स मौके पर पहुंचे तथा फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई इसके बाद काफी समझाने बुझाने से लड़की टावर से नीचे उतरने के लिए तैयार हो गई।


