![]() |
| पुलिस हिरासत में आरोपी युवक |
👉इंस्टाग्राम से प्यार हुआ फिर प्रेमी प्रेमिका भाग गए घर से......
👉किशोरी 48 घंटे में लखनऊ से बरामद, सीओ प्रतिमा वर्मा की तीन राज्यों में घेराबंदी
मुंगराबादशाहपुर/जौनपुर। सोशल मीडिया पर पनपे प्रेम प्रसंग में घर से भागी नाबालिक किशोरी को पुलिस ने 48 घंटे के अंदर लखनऊ चारबाग स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया। इस मामले को अलग रंग भी कोशिश की गई लेकिन पुलिस ने नाकाम कर दिया। मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
नगर के कटरा मोहल्ला (राधेश्याम कॉलोनी)निवासी किशोरी की दोस्ती कुछ माह पहले इंस्टाग्राम पर बाराबंकी के मनीष कुमार से हुई थी।मैसेंजर से शुरू हुई बातचीत मोबाइल कॉल और फिर प्रेम प्रसंग में बदल गई। बीते शनिवार शाम किशोरी घर से लापता हो गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज किया। जांच में सामने आया कि किशोरी मनीष के साथ जंघई जंक्शन पहुंची और वहां से प्रयागराज होते हुए मुंबई चली गई। जहां पर मनीष का दोस्त राकेश रहता था।मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ प्रतिमा वर्मा ने मुंबई, दिल्ली और लखनऊ के लिए तीन विशेष टीमें गठित कीं। सर्विलांस टीम ने मोबाइल को ट्रेस कर मुंबई में उसकी लोकेशन निकाली पहली टीम ने मुंबई पहुंचकर राकेश को हिरासत में लिया। पूछताछ में राकेश ने बताया कि मनीष किशोरी को लेकर दिल्ली भाग चुका है। दूसरी टीम तुरंत दिल्ली रवाना की गई। इसी बीच प्रेमी युगल की लोकेशन लखनऊ की मिली। सीओ ने बिना देरी किए जीआरपी लखनऊ से संपर्क किया। जीआरपी ने चारबाग स्टेशन पर घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। तीसरी टीम ने लखनऊ पहुंचकर आरोपी और किशोरी को कब्जे में ले लिया।किशोरी के लापता होते ही नगर में अफवाह फैला दी ।माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया गया। लेकिन आरोपी मनीष कुमार के होने की पुष्टि होते ही अफवाहों को विराम लग गया। सीओ प्रतिमा वर्मा व थानाध्यक्ष अश्विनी दूबे ने कहा आरोपी को पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर लिया गया है। किशोरी सुरक्षित है। इस मामले में अफवाह फैलाने वालों को चिन्हित कर कार्रवाई होगी।पुलिस की तत्परता से 48 घंटे में किशोरी की बरामदगी पर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की है।

