Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : 6 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस हिरासत में आरोपी युवक

महराजगंज (जौनपुर )। जिले के महराजगंज थाना क्षेत्र से एक दिल को झकझोर कर देने वाली घटना सामने आई है। हवस में अंधे एक दरिंदे ने मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। जानकारी के अनुसार छह वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। 

जानकारी के अनुसार घटना बुधवार शाम करीब 6 बजे की बताई जा रही है। आरोप है कि महराजगंज थाना क्षेत्र के सवंसा गांव निवासी 23 वर्षीय बृजेश यादव पुत्र रमई यादव ने उसके घर के सामने खेल रही बालिका बहला-फुसलाकर खीरा खिलाने के बहाने अपने साथ एक बंद कमरे की आड़ मे ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

परिजनों के मुताबिक, घटना की जानकारी मिलने के बाद बालिका ने रोते हुए आप बीती बताई। इसके बाद पीडिता के पिता महराजगंज थाने पहुंचे और मामले की शिकायत दर्ज कराई।

पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया और त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे महराजगंज पडा़व से बदलापुर जाने वाले  मार्ग पर गिरफ्तार कर लिया। 

महराजगंज थानाध्यक्ष तरुण श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़िता के पिता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। 

Tags