Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : वरिष्ठ कांग्रेस नेता नदीम जावेद यूपी कांग्रेस अध्यक्ष पद की दौड़ में सबसे आगे..

जौनपुर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी में कई बड़े बदलाव जल्द ही देखने को मिल सकते है। राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं के बीच वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नदीम जावेद का नाम प्रदेश अध्यक्ष पद की संभावित दौड़ में प्रमुखता से सामने आ रहा है। 

 सूत्रों के अनुसार कांग्रेस की केंद्रीय कमेटी जल्द ही उत्तर प्रदेश के अंदर एक नई कांग्रेस कमेटी का गठन करने वाली है जिसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के पद का भी बदलाव होना है। इस बदलाव में जिस नाम की चर्चा सबसे ज्यादा हो रही है और जो राजनीतिक रूप से प्रदेश में बहुत मजबूत पकड़ रखते हैं वो पूर्व सदर विधायक जौनपुर नदीम जावेद है। कांग्रेस की सदा से यह परिपाटी रही है कि अपनी कोर कमेटी में युवाओं को अधिक से अधिक स्थान दिया जाए उस कैटेगरी में भी नदीम जावेद सबसे ज्यादा फिट बैठते हैं। नदीम जावेद कांग्रेस के लिए और उत्तर प्रदेश के राजनीति के लिए कोई नए चेहरा नहीं है। नदीम जावेद के बारे में कांग्रेस की राजनीति में पूरा देश जानता है कि नदीम जावेद राहुल गांधी के बहुत खास विश्वास पात्र और प्रिय हैं। ऐसे ही कुछ समीकरण हैं जिनके आधार पर यह चर्चाएं तेज है कि भविष्य में उत्तर प्रदेश के कांग्रेस राजनीति के नए चेहरे पूर्व विधायक सदन नदीम जावेद हो सकते हैं। हालांकि, कांग्रेस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। 

बताया जा रहा है कि आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है। अंतिम निर्णय पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व करेगा और आधिकारिक घोषणा के बाद ही नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम की पुष्टि होगी।

जहां तक नदीम जावेद की बात है उनका पूरा राजनीतिक परिचय तथा संगठन और राजनीति में जो अहम भूमिका रही है वही इस प्रकार है..

नदीम जावेद का जन्म 1 अप्रैल 1976 को यूपी के जौनपुर जिले में हुआ है। उनके शिक्षा पूर्वांचल विश्वविद्यालय से एम.ए. (1998) में हुई। उसके बाद साल 2005 से 2008 तक नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे। बाद में इंडियन यूथ कांग्रेस में महासचिव की जिम्मेदारी भी निभाई। उसके बाद जौनपुर की जनता ने उन्हें साल 2012 में जौनपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनाव जीताकर विधायक बनाया।  साल 2018 से 2021 तक कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग (ऑल इंडिया माइनॉरिटी कांग्रेस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे। बताते चले कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के प्रमुख नेताओं में नदीम जावेद की पहचान रही है और वे पार्टी के राष्ट्रीय स्तर पर भी कई महत्वपूर्ण संगठनात्मक जिम्मेदारियाँ निभा चुके हैं।

इसके अलावा NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष और अल्पसंख्यक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष, तेलंगाना के प्रभारी, कई राज्यों के चुनाव में स्टार प्रचारक के अलावा संगठन निर्माण का देश में चल रहा पार्टी के काम संगठन सृजन के मुख्य स्तंभ के तौर पर उनकी पहचान है। 

राजनैतिक परिवार से संबंध

युवा और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नदीम जावेद का नाता कांग्रेस से काफी पुराना रहा है यूं कहे कि पिता जी भी कांग्रेस के वफादार सिपाहियों में से है।  6 मुख्यमंत्रियों के साथ महाराष्ट्र में कैबिनेट मंत्री के पद पर रहकर देश की सेवा कर चुके है। इनके पिता प्रोफेसर जावेद खान का गांधी परिवार और कांग्रेस से दिली लगाव और पार्टी के प्रति समर्पण के कारण पार्टी में नदीम जावेद की विशेष छवि है।

Tags