जौनपुर। समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उद्योगपति अशोक सिंह ने मुंबई के भांडुप में स्थित मेरी एन स्कूल में अपने पोते इवान का जन्मदिन पर सादगी से मनाया। इस अवसर पर उन्होंने पत्नी और बेटे के साथ केक काटकर जन्मदिन को सेलिब्रेट किया। मीडिया से बात करते हुए श्री सिंह ने कहाकि मै चाहता तो फाइव स्टार होटल में जन्मदिन मनाता लेकिन मैं ये सबसे कहना चाहता हूं कि साधारण तरीके से जन्मदिन मनाया जा सकता है। केक काटने के बाद अशोक सिंह ने सभी का आभार जताया।
इस मौके पर उपस्थित सभी लोगों ने इवान को गिफ्ट देकर आशीर्वाद दिया। आगे मीडिया से बात करते हुए अशोक सिंह ने कहा कि मौजूदा सरकार अगर देश संभाल नहीं पा रही है तो कुर्सी से उतर जाए। उन्होंने कहाकि देश के बच्चे शिक्षा के क्षेत्र में आगे जाए और राजनीति में आकर देश को आगे ले जाने का काम करे। विदित हो कि अशोक सिंह जौनपुर जिले के चतुरभुज परियत के मूल निवासी है और विगत कई सालों से जौनपुर से लेकर देश के राजनीति में सक्रिय है। इस मौके पर प्रिंसिपल रागिनी सिंह और मैनेजर शालिनी सिंह ने सभी के प्रति आभार जताया।

