जौनपुर। सिकरारा थाना क्षेत्र हरखपुर गांव में विवाहिता की फांसी पर लटकती लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन करने में जुट गई है। उक्त गांव निवासी नितेश कुमार निषाद की 22 वर्षीय पत्नी शशिकला निषाद शुक्रवार की देर रात करीब एक बजे अपने टीनशेड के मकान में लगे बांस में साड़ी बांधकर उसका फंदा गले में लगाकर लटक गई। देर रात्री घर वालों ने जब देखा कि उसकी लाश फंदे पर लटक रही है। शोर मचाने लगें, जिससे आसपास के ग्रामवासियों की अच्छी खासी भीड़ एकत्रित हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह सहयोगी जवानों के साथ मौके पर पहुंच गयें और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका ने चार साल पूर्व प्रेम विवाह अपनी बड़ी बहन के देवर से किया था और उसकी दो संतान हैं। इसका मायका बक्शा थाना क्षेत्र के सड़ेरी गांव में बताया गया है। सूत्र बताते हैं कि मृतका के पति के बड़े भाई से इसकी बड़ी बहन की शादी हुई थी। उसने भी फांसी लगाकर आत्महत्या किया था। फिल्हाल पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना के बाद जितना मुंह उतनी बातें कही जा रही है। फिल्हाल समाचार लिखे जाने तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं किया गया।
