Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : सात वर्षीय बालक के साथ दुराचार

जौनपुर। जिले के सरपतहां थाना क्षेत्र के सदरूद्दीनपुर गांव में सात वर्षीय बालक के साथ दुराचार का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में घटना का पता लगाने के लिए थानाध्यक्ष से दुरभाष से संपर्क किया गया तो वह चुप्पी साध गये। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि सात वर्षीय बालक अंशू पुत्र विजय कुमार रविवार की शाम घर के पास खेल रहा था। गांव के ​ही एक गांव के ही युवक ने उसे बहला फुसला कर एक सुनसान स्थान पर ले गया और उसके साथ दुराचार किया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों द्वारा उसे थाने ले जाया गया, जहां पुलिस द्वारा उसका चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। जिला चिकित्सालय के वरिष्ठ सर्जन डॉ सैफ हुसैन खान द्वारा उसका चिकित्सकिय परीक्षण कर रिपोर्ट थाने को भेज दिया गया है। ऐसा प्रतीत होता है कि जनपद में अपराध बढ़ा है। जफराबाद में मासूम की हत्या तो सिंगरामउ में महिला की हत्या तो केराकत में गोली चलने की घटना से जनपद दहल उठा है।

Tags