जौनपुर। जलालपुर क्षेत्र के पराऊगंज बाजार में स्थित शिवम क्लीनीक में उपचार के लिए गए छतरीपुर गांव निवासी 5 वर्षीय मासूम ओम विश्वकर्मा पुत्र सतीस विश्वकर्मा की सोमवार की रात लगभग 10 बजे मौत हो गई। परिवार जनों और ग्रामीणों का आरोप है कि डा बी आर यादव के गलत इंजेक्शन लगाने के कारण बच्चे की मौत हुई है।
घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने पराऊगंज बाजार में सोमवार की रात लगभग 11 बजे शव रखकर जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया है। ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच और स्थिति को नियंत्रित करने के बाद तहरीर के आधार पर डाक्टर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर दिया है और जांच पड़ताल में जुट गई है।
