Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : एक पेड़ मां के नाम के तहत किया पौधरोपण

 

जौनपुर। "प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान "के तहत टीबी मरीजों को पोषाहार के साथ-साथ" एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत  किया गया पौधा वितरण, संरक्षण एवं टीबी मुक्त भारत के लिए दिलाई गई शपथ। 

 ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति के मुख्यालय गौरीशंकर मंदिर सिंगरामऊ में संस्था द्वारा गोद लिए गए 75 टीबी मरीजों को संस्था प्रमुख डॉ अंजू सिंह ,संस्था के परियोजना निदेशक महेंद्र शुक्ला एवं बदलापुर के एस टी एस तरुण कुमार के द्वारा  पोषाहार वितरित किया गया l साथ ही" एक पेड़ मां के नाम" अभियान को सार्थक बनाने का  निवेदन  करते हुए उन्हें एक-एक पौधा भी उपहार दिया गया जिसकी देखभाल की शपथ भी उन्हें दिलाई गई l विशेषज्ञों ने उन्हें समय से दवा, दवा की पूरी खुराक एवं पोषाहार लेते रहने की सलाह दी l कार्यक्रम का संचालन सौम्या सिंह ने किया, इस अवसर पर संस्था के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहेl

Tags