Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : टैंपो खड़ा करने के विवाद में भाई ने डंडे से मारकर उतारा मौत के घाट


पत्रकार : इशरत हुसैन

जौनपुर। सिकरारा थाना क्षेत्र के डमरूआ गांव में गुरूवार की रात करीब 11.30 बजे टैंपो खड़ा करने को लेकर दो भाईयों के बीच हुए विवाद में डंडे की मार से एक भाई की मौत हो गई। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि उक्त गांव निवासी प्रेमचंद चौहान उम्र लगभग 50 वर्ष पुत्र राम बदन चौहान का अपने भाई से टैंपो खड़ा करने को लेकर कहासुनी हो गई। इसी कहासुनी में उसके भाई ने उसके उपर डंडे से प्रहार कर दिया। डंडे के प्रहार से प्रेम चंद चौहान वहीं जमीन पर गिरकर तड़पने लगा और कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। 

जैसे ही उसकी मौत हुई पूरे घर में कोहराम मच गया। घर वालों की चीख पुकार सुनकर स्थानीय ग्रामीणों की अच्छी खासी भीड़ एकत्रित हो गई। घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह सहयोगी जवानों के साथ मौके पर पहुंच गयें और घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए मृतक की लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना में एक के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस ने नामजद किए गए आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दिया है।

Tags