Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : राहुल गांधी की गिरफ्तारी के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया सत्याग्रह

👉राहुल गांधी जी की गिरफ्तारी लोकतंत्र का काला अध्याय : डा. प्रमोद कुमार सिंह

जौनपुर। नेता प्रतिपक्ष, कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जी को नयी दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के सामने गिरफ्तार किए जाने के खिलाफ आक्रोशित पार्टी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष बुधवार को धरना-प्रदर्शन कर सत्याग्रह आंदोलन किया। उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार को तानाशाह और निरंकुश तथा लोकतंत्र विरोधी करार देते हुए आरोप लगाया कि मोदी सरकार की नाकामियों के कारण देश में भय और भ्रष्टाचार फैला गया है। सत्याग्रह आंदोलन में सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव सत्यवीर सिंह ने कहा कि अपने अधिकार और पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे देश के युवाओं को लाठियो से बर्बरतापूर्वक पीटना ब्रिटिश हुकूमत की यादों को ताजा कर दिया है। पूर्व विधानसभा प्रत्याशी डा.राकेश मिश्र मंगला गुरु एवं जिला उपाध्यक्ष लाल प्रकाश पाल ने कहा कि राहुल गांधी विपक्ष के नेता हैं, उन्हें पुलिस के द्वारा जबरन गिरफ्तार किया जाना संवैधानिक व्यवस्थाओं के खिलाफ है। सत्याग्रह के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

राहुल गांधी की गिरफ्तारी से पूरे देश के साथ जौनपुर की सियासत में बहुत जबरदस्त उबाल और आक्रोश देखा गया। एक तरफ कांग्रेस कमेटी जौनपुर के जिलाध्यक्ष डा प्रमोद कुमार सिंह को उनके सुजानगंज स्थित आवास पर पार्टी पदाधिकारियों के साथ पुलिस द्वारा हाउस अरेस्ट कर लिया गया तो शहर अध्यक्ष आरिफ खान, सभासद शहनवाज मंजूर सहित अन्य लोगो को हाउस अरेस्ट कर दिया, संगठन प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा को रात में उनके घर पर भारी फोर्स तैनात कर पुलिस ने उन्हें घर से बाहर नहीं जाने दिया। कांग्रेस नेता रामसिंह बांकुरे, ओमकार यादव, मछलीशहर के ब्लाक अध्यक्ष मोहम्मद सैफ को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया।सत्याग्रह आंदोलन में 

प्रदेश सचिव पंकज सोनकर, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी डा. राकेश मिश्र मंगला गुरु, किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर डा. रामचन्द्र पांडेय,जिला उपाध्यक्ष राकेश सिंह डब्बू,ओबीसी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संजय माली, मानवाधिकार प्रकोष्ठ के प्रदेश संगठन प्रभारी अनिल दूबे आजाद, जिला महासचिव फैयाज हाशमी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल सोनकर, तौफीक अहमद, ओबीसी प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष जयमंगल यादव, पीसीसी सदस्य राजीव निषाद,जलालपुर के ब्लाक अध्यक्ष चंद्रशेखर निषाद, सिरकोनी ब्लाक अध्यक्ष संदीप निषाद, करंजाकला ब्लाक अध्यक्ष अरविंद यादव,विजय प्रजापति केपी, विजय बहादुर यादव, जिला सचिव कृष्ण चंद्र निषाद,अमित तिवारी, मुहम्मद ताहिर, असरफ अली सहित अन्य लोग मौजूद हैं।

Tags